• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
मेन्स डे आउट
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
मेन्स डे आउट
No Result
View All Result
Home हिंदी कानून क्या कहता है

मध्य प्रदेश कोर्ट ने गैंगरेप का झूठा केस दर्ज कराने पर महिला और उसके दामाद को सुनाई 10 साल जेल की सजा

Team MDO by Team MDO
January 1, 2022
in कानून क्या कहता है, हिंदी
0
hindi.mensdayout.com

मध्य प्रदेश कोर्ट ने गैंगरेप का झूठा केस दर्ज कराने पर महिला और उसके दामाद को सुनाई 10 साल जेल की सजा

156
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश के अशोक नगर (Ashok Nagar) जिले की एक सत्र अदालत ने 2014 में झूठी गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला और उसके दामाद को 10 साल जेल की सजा सुनाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने 4 निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया था। जब तक इस तरह के मामलों में सख्त सजा नहीं दी जाती है, तब तक महिलाओं के लिए झूठे बलात्कार और गैंगरेप के मामले दर्ज करने से कोई रोक नहीं सकता।

क्या है पूरा मामला?

अशोक नगर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 150 किलोमीटर दूर स्थित एक जिला है। अशोक नगर जिले के अतिरिक्त जिला अभियोजक मोहम्मद आजम के अनुसार, आरोपी महिला (गुड्डी ओझा) और उसका दामाद (गोपाल रजक) एक दूसरे के रिश्ते में थे और उन्होंने 2014 में अपने 4 पड़ोसियों को फंसाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें उनका साथ नहीं मिला। सूत्रों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट बलात्कार की ओर इशारा कर रही थी, इसलिए शिकायतकर्ता के कपड़े और स्वाब जांच के लिए एकत्र किए गए।

आरोपियों ने पुलिस को डीएनए टेस्ट के लिए आवेदन दिया था, इसके बाद उन्हें इसकी अनुमति मिल गई। रिपोर्ट में सामने आया कि महिला से आरोपियों का डीएनए मैच नहीं हो रहा। दूसरी ओर पुलिस को उसके दामाद गोपाल पर संदेह हुआ। आगे की जांच के लिए पुलिस ने महिला के दामाद गोपाल से डीएनए टेस्ट के लिए अपना सैंपल देने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस ने गोपाल का डीएनए टेस्ट करवाया और ये टेस्ट महिला से मैच हो गया।

इतना ही नहीं पूछताछ के दौरान गोपाल ने अपनी सास के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की। चारों पड़ोसियों ने अगस्त 2014 में दर्ज की गई FIR की जांच के दौरान महिला के झांसे में आने की बात कही। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि शिकायतकर्ता और उसके दामाद ने नया हैंडपंप लगाने को लेकर हुए विवाद में अपने चारों पड़ोसियों को झूठे मामले में फंसाने की बात स्वीकार की।

कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अशोक नगर के पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महेश कुमार चौहान (judge Mahesh Kumar Chauhan) ने बुधवार को गुड्डी ओझा और उसके दामाद गोपाल रजक को दोषी ठहराने और आपराधिक साजिश रचने के लिए सबूत गढ़ने के आरोप में 10 साल जेल की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने लोक सेवक को झूठी सूचना देने पर 6 महीने जेल की सजा सुनाई।

लोक अभियोजक जफर कुरैशी (Public prosecutor Jafar Qureshi) ने कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है जहां पुलिस ने एक महिला पर झूठा मामला दर्ज करने और झूठा सबूत पेश का आरोप लगाया और मामले को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया। 2011 में अपने पति को खोने वाली महिला ने अगस्त 2014 में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 डी (Section 376 D) के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला की मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई और आगे की जांच के लिए उसके कपड़े और योनि स्वाब ले लिए गए। हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया कि बचाव पक्ष के वकील टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

कुरैशी ने आगे कहा कि हालांकि, आरोपियों ने जोर देकर कहा कि वे निर्दोष हैं और सच्चाई को साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट के लिए अशोक नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से संपर्क किया, जिसके बाद जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के साथ चारों आरोपियों ने नहीं बल्कि किसी और ने गैंगरेप किया है।

पुलिस ने जताई खुशी

गोपाल रजक का सैंपल महिला के कपड़ों से एकत्र किए गए शुक्राणु के सैंपल से मेल खा गया। इसके बाद गोपाल रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी वीपी सिंह जाट ने कहा कि पूछताछ के दौरान, गोपाल ने कबूल किया कि वह गुड्डी के साथ रिश्ते में था और उन्होंने अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए एक झूठा मामला दर्ज किया, जो गुड्डी और गोपाल के साथ छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ते रहते थे।

अधिकारी ने याद किया कि कैसे यह जिले में राजनेताओं और आम लोगों द्वारा बारीकी से देखा जाने वाला मामला था, और इसने एक आश्चर्यजनक मोड़ कैसे लिया। अधिकारी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला था, क्योंकि महिला ने आरोप लगाया था कि चारों आरोपी उसके घर में घुस आए और रात में उसके साथ गैंगरेप किया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, हमें कई गवाह भी मिले जिन्होंने कहा कि चारों आरोपी एक साथ एक ही जगह पर मौजूद नहीं थे, लेकिन यह डीएनए टेस्ट था जिसने धोखाधड़ी का खुलासा किया। अधिकारी ने कहा कि हमें खुशी है कि हम कानून का दुरुपयोग करने के लिए महिला और पुरुष को दंडित करने में सफल रहे।

READ ARTICLE IN ENGLISH

Madhya Pradesh Court Orders 10-Years Jail To Woman, Son-in-Law For Filing False Gang Rape Case

मेन्स डे आउटस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Team MDO

Team MDO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.mensdayout.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
mensdayout.com

रोहतक में शख्स के साथ निर्भया जैसी हैवानियत! पत्नी और ससुराल वालों ने पति के प्राइवेट पार्ट में डाला बेंत और मिर्च पाउडर, अंग्रेजी मीडिया ने साधा मौन

April 6, 2022
mensdayout.com

सीनियर सिटीजन एक्ट का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि बच्चों द्वारा वित्तीय शोषण को भी रोकना है: केरल हाई कोर्ट

April 6, 2022

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
mensdayout.com

रोहतक में शख्स के साथ निर्भया जैसी हैवानियत! पत्नी और ससुराल वालों ने पति के प्राइवेट पार्ट में डाला बेंत और मिर्च पाउडर, अंग्रेजी मीडिया ने साधा मौन

April 6, 2022
mensdayout.com

सीनियर सिटीजन एक्ट का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि बच्चों द्वारा वित्तीय शोषण को भी रोकना है: केरल हाई कोर्ट

April 6, 2022
मेन्स डे आउट

मेन्स डे आउट (Men's Day Out) में पुरुषों के अधिकार, लैंगिक पक्षपाती कानून (Gender Biased Laws), माता-पिता का बच्चों पर प्रभाव और उनसे संबंधित स्टोरी प्रकाशित होते हैं।

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Men's Day Out

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English

© 2019 Men's Day Out