• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
मेन्स डे आउट
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
मेन्स डे आउट
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

अलवर स्कूल गैंगरेप केस में खुलासा, पूर्व कर्मचारी के कहने पर नाबालिग छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाया गया था झूठा आरोप

Team MDO by Team MDO
January 17, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
hindi.mensdayout.com

अलवर स्कूल गैंगरेप केस में खुलासा, पूर्व कर्मचारी के कहने पर नाबालिग छात्राओं ने शिक्षकों पर लगाया गया था झूठा आरोप

147
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Alwar School Gang Rape Case: इस महीने की शुरुआत में राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के पूरे स्टाफ पर (जिसमें 14 टीचर और प्रिंसिपल शामिल थे) पर 4 छात्राओं द्वारा दर्ज कराई गई अलग-अलग शिकायतों के आधार पर गैंगरेप के 3 मामले दर्ज किए गए थे। नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाया कि टीचर उनकी महिला सहयोगियों की मदद से उनके साथ बलात्कार कर रहे थे।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। एक FIR स्कूल में पढ़ने वाली दो बहनों की शिकायत पर दर्ज की गई थी, जबकि दो केस 2 अन्य छात्राओं की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

केस में नया खुलासा

अब, गैंगरेप का मामला दर्ज करने के लगभग 17 दिनों के बाद भिवाड़ी में पुलिस ने पाया है कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप झूठे थे। जांच में यह बात सामने आई है कि एक पूर्व टीचर के कहने पर FIR दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को अपनी जांच पूरी करने के बाद मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दर्ज की, जिसमें खुलासा हुआ कि एक पूर्व टीचर देव प्रकाश यादव ने एक महिला के साथ मिलीभगत कर 5 लड़कियों के परिवारों से टीचिंग स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करवाने को कहा था।

क्या है पूरा मामला?

7 दिसंबर को एक पुलिस स्टेशन में 3 FIR दर्ज की गईं, जिसमें टिचिंग और लिपिक स्टाफ सहित कुल 15 लोगों पर एक सरकारी मामला दर्ज किया गया था। घटना के तुरंत बाद राजस्थान पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।

शुरू में तो इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई थी, जबकि बहरोड़ उप-मंडल के मानधन पुलिस स्टेशन में जांच दल ने टीचरों के खिलाफ उनके एक पूर्व सहयोगी के कहने पर “झूठी शिकायतें” किए जाने के पहलू की जांच की थी, जिसे पिछले साल दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अभियुक्त ने गवाह के रूप में दी थी गवाही

इसी स्कूल के एक टीचर को दलित छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। चूंकि उसे हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था, इसलिए पुलिस को संदेह था कि वह स्टाफ सदस्यों के खिलाफ दर्ज की जा रही शिकायतों में शामिल हो सकता है, जिनमें से सभी ने मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में गवाह के रूप में उसके खिलाफ गवाही दी थी।

पुलिस का बयान

पुलिस ने आरोप लगाया कि देव प्रकाश यादव उसी स्कूल में तैनात था और पिछले साल एक नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। पुलिस ने आगे आरोप लगाया कि यादव ने लड़कियों के परिवारों को पैसे की पेशकश की थी। एसपी (भिवाड़ी) राम मूर्ति जोशी ने कहा कि पुलिस मामले में यादव और उनके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, भिवाड़ी पुलिस को इस मामले में यादव की भूमिका पर लंबे समय से संदेह था, क्योंकि मामले में नामित टीचर उसके मामले में गवाह थे। बाद में वह जेल से बाहर आया और एक स्थानीय महिला के साथ साजिश रची जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पैसे की पेशकश की और परिवारों को शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए राजी किया।

भिवाड़ी पुलिस ने कहा कि उनकी जांच में पाया गया कि यादव ने स्कूल के शिक्षकों को फंसाने के उद्देश्य से पूरी साजिश रची थी। यादव के साथ, पुलिस ममता नाम की एक महिला की संलिप्तता की भी जांच कर रही है, जिसने यादव के साथ मिलीभगत की थी। पुलिस ने कहा कि मामले में यादव की भूमिका के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सास से कथित रूप से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को अग्रिम जमानत दे दी, क्योंकि अदालत को आरोप मनगढ़ंत लग रहा था

Ayushi Bhatia Case: 1 साल में 7 लड़कों पर 7 फर्जी बलात्कार का केस करने वाली 20 वर्षीय गुरुग्राम की आयुषी भाटिया गिरफ्तार

VIDEO: DGP Rajasthan On False Rape Cases

मेन्स डे आउटस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजअलवरफ़र्ज़ी बलात्कार मामलाराजस्थानलिंग पक्षपाती कानून
Team MDO

Team MDO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.mensdayout.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
mensdayout.com

रोहतक में शख्स के साथ निर्भया जैसी हैवानियत! पत्नी और ससुराल वालों ने पति के प्राइवेट पार्ट में डाला बेंत और मिर्च पाउडर, अंग्रेजी मीडिया ने साधा मौन

April 6, 2022
mensdayout.com

सीनियर सिटीजन एक्ट का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि बच्चों द्वारा वित्तीय शोषण को भी रोकना है: केरल हाई कोर्ट

April 6, 2022

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
mensdayout.com

रोहतक में शख्स के साथ निर्भया जैसी हैवानियत! पत्नी और ससुराल वालों ने पति के प्राइवेट पार्ट में डाला बेंत और मिर्च पाउडर, अंग्रेजी मीडिया ने साधा मौन

April 6, 2022
mensdayout.com

सीनियर सिटीजन एक्ट का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि बच्चों द्वारा वित्तीय शोषण को भी रोकना है: केरल हाई कोर्ट

April 6, 2022
मेन्स डे आउट

मेन्स डे आउट (Men's Day Out) में पुरुषों के अधिकार, लैंगिक पक्षपाती कानून (Gender Biased Laws), माता-पिता का बच्चों पर प्रभाव और उनसे संबंधित स्टोरी प्रकाशित होते हैं।

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Men's Day Out

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English

© 2019 Men's Day Out