• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
मेन्स डे आउट
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
मेन्स डे आउट
No Result
View All Result
Home हिंदी ताजा खबरें

पंजाब: फगवाड़ा के विवाहित व्यक्ति ने की खुदकुशी, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाया अपमानित करने और बेटे से मिलने नहीं देने का आरोप

Team MDO by Team MDO
January 19, 2022
in ताजा खबरें, हिंदी
0
hindi.mensdayout.com

पंजाब: फगवाड़ा के विवाहित व्यक्ति ने की खुदकुशी, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाया अपमानित करने और बेटे से मिलने नहीं देने का आरोप

104
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: फगवाड़ा के विवाहित व्यक्ति ने की खुदकुशी, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाया अपमानित करने और बेटे से मिलने नहीं देने का आरोप

पंजाब (Punjab) से एक बार फिर एक विवाहित व्यक्ति की आत्महत्या की दुखद सूचना मिली है, जिसने पत्नी, सास, ससुर और पत्नी के परिवार के एक अन्य सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने खुदकुशी से पहले अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो क्लिप बनाया है, जिसमें उसने बताया कि वह इतना बड़ा खौफनाक कदम क्यों उठाने जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

फगवाड़ा (Phagwara) के अवतार नगर पलाही रोड निवासी चरणजीत सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह (Charanjit Singh) ने शादी के महज 6 साल के भीतर ही आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मनप्रीत की शादी 2015 में परिमलजीत कौर से हुई थी और जल्द ही दंपति को एक बेटा पैदा हुआ। मनप्रीत और उसका परिवार अलग रह रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिमलजीत अपने बेटे के साथ रक्षा बंधन (अगस्त) के त्यौहार के लिए अपने गांव गई थी, लेकिन फिर वह वापस नहीं लौटी।

अपनी मौत के चार दिन पहले मनप्रीत अपने मामा के बेटे के साथ उसे लेने के लिए अपनी पत्नी के गांव भितेवाड़ा गया था। कथित तौर पर मनप्रीत की सास रणजीत कौर ने अपनी बेटी और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसे बहुत अपमानित किया और कई अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे मनप्रीत के सम्मान को काफी ठेस पहुंची। सुसाइड वीडियो में यह भी बताया गया है कि कैसे उसकी सास और पत्नी ने उसे अपने बेटे दिलबर से मिलने तक नहीं दिया।

मनप्रीत ससुराल से अपमानित होने के बाद बहुत ज्यादा निराश होकर वापस फगवाड़ा आ गया और उसने घर आकर यह सारी बातें अपनी मां को भी बताई। हालांकि, पीड़िता की मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

पुलिस ने अब तक क्या की कार्रवाई?

फगवाड़ा की पुलिस ने चरणजीत सिंह की तरफ से दिए गए बयान के बाद उसकी पत्नी, सास और ससुराल से संबंधित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और धार 34 के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मनप्रीत सिंह ने मरने से पहला खुद मोबाइल फोन पर रिकार्ड किया गया वह वीडियो क्लिप भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें वह ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। 07 अक्टूबर, 2021 तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

आत्महत्या रोकथाम संपर्क डिटेल्स  (Suicide Prevention Helplines)                                                   

पारिवारिक समस्याओं और झूठे मामलों की धमकियों के कारण संकट में पड़े पुरुष यहां दिए गए लिस्ट में से किसी भी गैर सरकारी संगठन से संपर्क कर सकते हैं। ये संगठन हैं मेन वेलफेयर ट्रस्ट (Men Welfare Trust), माय नेशन होप फाउंडेशन (MyNation Hope Foundation), सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (Save Indian Family Foundation) और वास्तव फाउंडेशन (Vaastav Foundation)

ये भी पढ़ें:

जालंधर के शख्स ने शादी के एक साल के अंदर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पत्नी और सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

पत्नी और ससुराल वालों ने दर्ज कराए दहेज प्रताड़ना का झूठा केस! बाद में मांगने लगे 1 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता, प्रताड़ना से परेशान पति ने की खुदकुशी

ARTICLE IN ENGLISH:

Phagwara Man Dies By Suicide Accusing Wife, In-Laws Of Humiliation & Child Alienation

मेन्स डे आउटस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजआत्महत्यापुरुषों पर घरेलू हिंसालिंग पक्षपाती कानून
Team MDO

Team MDO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.

योगदान करें! (80G योग्य)
  • Trending
  • Comments
  • Latest
mensdayout.com

पत्नी को 3,000 रुपए भरण-पोषण न देने पर पति को 11 महीने की सजा, बीमार शख्स की जेल में मौत

February 24, 2022
hindi.mensdayout.com

छोटी बहन ने लगाया था रेप का झूठा आरोप, 2 साल जेल में रहकर 24 वर्षीय युवक POCSO से बरी

January 1, 2022
hindi.mensdayout.com

राजस्थान की अदालत ने पुलिस को दुल्हन के पिता पर ‘दहेज देने’ के आरोप में केस दर्ज करने का दिया आदेश

January 25, 2022
hindi.mensdayout.com

Marital Rape Law: मैरिटल रेप कानून का शुरू हो चुका है दुरुपयोग

January 24, 2022
hindi.mensdayout.com

Swiggy ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स को महीने में दो दिन पेड पीरियड लीव देने का किया ऐलान, क्या इससे भेदभाव घटेगा या बढ़ेगा?

1
mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

0
hindi.mensdayout.com

Maharashtra Shakti Bill: अब महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने वालों को होगी 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये का जुर्माना

0
https://hindi.mensdayout.com/

पंजाब और हरियाणा HC ने 12 साल से पत्नी से अलग रह रहे पति की याचिका को किया खारिज, कहा- ‘तुच्छ आरोप तलाक का आधार नहीं हो सकते’, जानें क्या है पूरा मामला

0
mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
mensdayout.com

रोहतक में शख्स के साथ निर्भया जैसी हैवानियत! पत्नी और ससुराल वालों ने पति के प्राइवेट पार्ट में डाला बेंत और मिर्च पाउडर, अंग्रेजी मीडिया ने साधा मौन

April 6, 2022
mensdayout.com

सीनियर सिटीजन एक्ट का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि बच्चों द्वारा वित्तीय शोषण को भी रोकना है: केरल हाई कोर्ट

April 6, 2022

सोशल मीडिया

नवीनतम समाचार

mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
mensdayout.com

रोहतक में शख्स के साथ निर्भया जैसी हैवानियत! पत्नी और ससुराल वालों ने पति के प्राइवेट पार्ट में डाला बेंत और मिर्च पाउडर, अंग्रेजी मीडिया ने साधा मौन

April 6, 2022
mensdayout.com

सीनियर सिटीजन एक्ट का उद्देश्य न केवल वित्तीय सहायता है, बल्कि बच्चों द्वारा वित्तीय शोषण को भी रोकना है: केरल हाई कोर्ट

April 6, 2022
मेन्स डे आउट

मेन्स डे आउट (Men's Day Out) में पुरुषों के अधिकार, लैंगिक पक्षपाती कानून (Gender Biased Laws), माता-पिता का बच्चों पर प्रभाव और उनसे संबंधित स्टोरी प्रकाशित होते हैं।

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

mensdayout.com

औरंगाबाद में कथित झूठे छेड़छाड़ के आरोपों से आहत 48 वर्षीय व्यक्ति ने की खुदकुशी

April 6, 2022
mensdayout.com

‘स्त्री पुरुष की मंशा जानती हैं’, ट्रेन में महिला को ‘किस’ करने वाले आरोपी को मुंबई कोर्ट ने सुनाई 1 साल की सजा, शख्स बोला- ‘भीड़ में गलती से kiss हो गया’

April 6, 2022
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Men's Day Out

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English

© 2019 Men's Day Out