• होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?
मेन्स डे आउट
Advertisement
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English
No Result
View All Result
मेन्स डे आउट
No Result
View All Result
Home हिंदी सोशल मीडिया चर्चा

पुरुषों के खिलाफ झूठे बलात्कार और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को ट्रैक करेगी रोहतक पुलिस

Team MDO by Team MDO
February 20, 2022
in सोशल मीडिया चर्चा, हिंदी
0
mensdayout.com

Rohtak Police To Track Women Who File False Rape & Sexual Exploitation Complaints Against Men (Representation Image Only)

32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अंतत: सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के मद्देनजर एक अहम कदम के तहत हरियाणा के रोहतक पुलिस (Rohtak Police) ने उन महिलाओं की पहचान करने का फैसला किया है जो बलात्कार और यौन शोषण की झूठी शिकायत दर्ज करती हैं और बाद में शिकायत वापस लेने के लिए आरोपी से पैसे वसूलती हैं। इससे वे राज्य में ब्लैकमेल और हनीट्रैप के मामलों पर नजर रख सकेंगे।

मीडिया से बात करते हुए रोहतक में पुलिस उपाधीक्षक (महिलाओं के खिलाफ अपराध) सुशीला देवी (Susheela Devi) ने कहा कि ऐसी शिकायतकर्ताओं की पहचान करने के बाद, हम उनका डेटाबेस बनाकर रखेंगे ताकि वे जिले के किसी भी पुलिस स्टेशन में झूठी शिकायत दर्ज न कर सकें। उन्होंने कहा कि आरोपी को ब्लैकमेल करने के इरादे से महिलाओं द्वारा दर्ज कराए गए झूठे रेप के मामलों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

पहला मामला

पुलिस के अनुसार, एक मामले में उन्होंने मंगलवार शाम को एक महिला और उसके पालक यानी फोस्टर पिता को एक व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिस पर उन्होंने बलात्कार का आरोप लगाया था। पुलिस टीम ने मामले में सेटलमेंट के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दोनों को कथित तौर पर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने कहा कि सांपला बस्ती की एक महिला ने चार फरवरी को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई थी। अपनी शिकायत में उसने कहा कि वह पति से अलग होने के बाद सांपला में किराए के मकान में अकेली रह रही थी। उसने कहा कि सोनीपत के एक व्यक्ति ने उससे शादी करने का झांसा देकर कई महीनों तक उसके साथ बलात्कार किया।

हालांकि, जांच के दौरान आरोपी ने दावा किया कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप झूठे थे और उसने मामले को निपटाने के लिए 8 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और महिला एवं उसके पालक पिता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कथित तौर पर 7.5 लाख रुपये लेते हुए रगें हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में अलग मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा केस

एक अन्य मामले में एक महिला कलाकार ने भी भिवानी के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच करने पर पता चला कि महिला शादीशुदा थी, लेकिन उसका पति लापता हो गया। इसके बाद उसने एक और आदमी से शादी कर ली। कुछ समय बाद, उसने उसके खिलाफ बलात्कार और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

उसके बाद, वह एक फाजिल्का व्यक्ति के संपर्क में आई, जिसके खिलाफ भी उसने दिल्ली पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। पिछले साल, वह भिवानी के एक व्यक्ति के साथ संबंध में थी, जिसके खिलाफ उसने रोहतक में बलात्कार की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जब पुलिस जांचकर्ताओं को महिला के ट्रैक रिकॉर्ड के बारे में पता चला, तो उन्होंने मामला छोड़ दिया।

MDO हरियाणा पुलिस के इस कदम की सराहना करता है। हम पुरुषों को फंसाने और पैसे के साथ समझौता करने के लिए झूठे बलात्कार के आरोपों का दुरुपयोग करने वाले सभी लोगों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त सजा की आशा करते हैं।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा: फरीदाबाद की महिला ने संपत्ति हड़पने के लिए कर दी अपने ही ससुर की हत्या, केस दर्ज

हरियाणा: करनाल की महिला ने प्रेमी की मदद से की पति की निर्मम हत्या, बोली- कोई पछतावा नहीं

ARTICLE IN ENGLISH:

Rohtak Police To Track Women Who File False Rape & Sexual Exploitation Complaints Against Men

मेन्स डे आउटस के लिए दान करें!

पुरुषों के लिए समान अधिकारों के बारे में ब्लॉगिंग करना या जेंडर पक्षपाती कानूनों के बारे में लिखना अक्सर विवादास्पद माना जाता है, क्योंकि कई लोग इसे महिला विरोधी मानते हैं। इस वजह है कि अधिकांश ब्रांड हमारे जैसे पोर्टल पर विज्ञापन देने से कतराते हैं।

इसलिए, हम दानदाताओं के रूप में आपके समर्थन की आशा करते हैं जो हमारे काम को समझते हैं और इस उद्देश्य को फैलाने के इस प्रयास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं। मीडिया में एक तरफा जेंडर पक्षपाती नेगेटिव का मुकाबला करने के लिए हमारे काम का समर्थन करें।

योगदान करें! (80G योग्य)

हमें तत्काल दान करने के लिए, ऊपर "अभी दान करें" बटन पर क्लिक करें। बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दान के संबंध में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। click here.

सोशल मीडियां

Tags: #पुरुषोंकीआवाजफ़र्ज़ी बलात्कार मामलालिंग पक्षपाती कानूनसोशल मीडिया चर्चाहरियाणा
Team MDO

Team MDO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.

मेन्स डे आउट

मेन्स डे आउट (Men's Day Out) में पुरुषों के अधिकार, लैंगिक पक्षपाती कानून (Gender Biased Laws), माता-पिता का बच्चों पर प्रभाव और उनसे संबंधित स्टोरी प्रकाशित होते हैं।

सोशल मीडिया

केटेगरी

  • कानून क्या कहता है
  • ताजा खबरें
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • हिंदी

ताजा खबरें

mensdayout.com

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ने करौली हिंसा के बीच बच्चे सहित 4 लोगों की बचाई जान, सीएम गहलोत सहित अन्य लोगों ने नेत्रेश शर्मा के जज्बे को किया सलाम

April 7, 2022
mensdayout.com

केरल हाई कोर्ट ने शादी के बहाने सेक्स के विस्तार का किया विश्लेषण, कहा- IPC में रेप का अपराध जेंडर न्यूट्रल नहीं

April 7, 2022
  • होम
  • हमारे बारे में
  • विज्ञापन के लिए करें संपर्क
  • कैसे करें संपर्क?

© 2019 Men's Day Out

No Result
View All Result
  • होम
  • ताजा खबरें
  • कानून क्या कहता है
  • सोशल मीडिया चर्चा
  • पुरुषों के लिए आवाज
  • योगदान करें! (80G योग्य)
  • Men’s Day Out English

© 2019 Men's Day Out

योगदान करें! (८०जी योग्य)